Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 16 सितम्बर। आज कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 92 गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए पंजीकरण कराया। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि पंजीकृत महिलाओं में 9 ने पहली बार गर्भधारण किया था, जिनका योजना के तहत पंजीकरण किया गया। वहीं 81 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा गया, जबकि 10 महिलाएं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की स्थिति में पाई गईं। ऐसी महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में प्रसव कराने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर शीघ्र सीएचसी पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी गई। इस दौरान डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. आनिन्दिता मजूमदार, तुलसी, गार्गी शर्मा, रीना, सीमा और पूजा मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page