सादाबाद 16 सितम्बर। बेंगलुरु में हुई 15वीं ऑल इंडिया एयरफोर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में एयरफोर्स स्कूल आगरा के छात्र ईशान चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। खास बात यह है कि उन्हें प्रतियोगिता से ठीक पहले तेज बुखार और डिहाइड्रेशन था। अस्पताल में इलाज के बाद अगले ही दिन उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। ईशान चौधरी नगला छत्ती बिसावर के रहने वाले समाजसेवी मनोज पंसारी के भतीजे हैं। वह कुलदीप सिंह के बेटे हैं। उनकी इस जीत से परिवार के साथ-साथ बिसावर इलाके में भी खुशी का माहौल है। ईशान 12 सितंबर की रात आगरा कैंट से राजधानी एक्सप्रेस से बेंगलुरु के लिए निकले थे। करीब 32 घंटे की लंबी यात्रा के बाद वह 14 सितंबर की सुबह बेंगलुरु पहुंचे। लगातार सफर के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें लगभग 103 डिग्री बुखार हो गया। ईशान के पिता के अनुसार डिहाइड्रेशन के चलते उन्हें एयरफोर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें दो ड्रिप भी लगाई गईं। तबीयत में सुधार होने के बाद भी ईशान ने हिम्मत नहीं हारी। अगले ही दिन मंगलवार 15 सितंबर को उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीत लिया। उनकी इस कामयाबी से टीम के साथी, शिक्षक और परिवार वाले बहुत उत्साहित हैं। इससे पहले ईशान ने आगरा के एकलव्य स्टेडियम में हुई सेंट्रल एयर कमांड के एयरफोर्स स्कूलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था। इसी शानदार प्रदर्शन के कारण उनका चुनाव ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था। बेंगलुरु में चल रही इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग एयरफोर्स कमांड के स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एयरफोर्स स्कूल आगरा से कोच और शिक्षकों समेत करीब 30 लोगों का दल प्रतियोगिता में पहुंचा है। ईशान की इस जीत पर इलाके के खास लोगों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। परिवार वालों ने कहा कि ईशान की मेहनत और जज्बा उसे आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सासनी : अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली के युवक की मौत, ननिहाल आया था घूमने
September 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के
September 16, 2026
सासनी की बेटी मेघना चौधरी का भारतीय
September 16, 2026
सासनी : अज्ञात वाहन की टक्कर से
September 16, 2026
दवा लेने जा रहे युवक को रास्ते
September 16, 2026
लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे दबंग, महिला
September 16, 2026
घर में घुसकर महिला से मारपीट, बीच-बचाव
September 16, 2026
पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों
September 16, 2026
Weather
Hathras
10:02 pm,
Sep 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







