Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 सितम्बर। कस्बा एवं देहात क्षेत्र में स्थानीय एवं जिला स्तर के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व चिकित्साधिकारियो के द्वारा समय-समय पर अवैध रूप से संचालित क्लीनिक एवं पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के दावे किए जाते हैं।लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण और कस्बा के अलावा कस्बा के विभिन्न गली मुहल्लों में संचालित हो रही पैथाेलॉजी लैब के संचालन कर्ताओ के साथ कई झोलाछाप चिकित्सक कस्बा के बाजार में व गली मुहल्लों में बिल्डिंग में मरीजों को भर्ती कर उपचार कर रहे है।देहात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के कस्बा पुरदिलनगर,सलेमपुर,नगलारति,पुरदिलनगर,भैंकुरी,जरेरा में भी ऐसे तथाकथित चिकित्सा एवं पैथोलॉजी स्तर के रक्त परीक्षण केंद्रों के संचालन की शिकायतें सामने आना विभागीय निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना पंजीकरण और आवश्यक योग्यता डिग्री डिप्लोमा के यदि कोई व्यक्ति मरीजों का उपचार कर रहा है।तो उसके खिलाफ समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं होती।क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे संचालित केंद्रों की जानकारी नहीं है या फिर शिकायत मिलने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page