Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 07 सितम्बर। नगर पंचायत पुरदिलनगर के पत्र के अनुपालन में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरदिलनगर क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट को उतारने का कार्य किया जाएगा। यह हाईमास्ट लाइट जलेसर रोड पर हाजी तुफैल खां के घर के पास स्थित है और 33 केवी फीडर पुरदिलनगर के समीप है। विद्युत विभाग के अनुसार, हाईमास्ट लाइट को सुरक्षित रूप से उतारने के कार्य के चलते 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरदिलनगर से जुड़े क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने क्षेत्र के समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। विभाग की ओर से यह सूचना जनहित में निःशुल्क प्रकाशन के लिए जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page