
हाथरस 07 सितम्बर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय में प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले विभागीय एवं अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की दैनिक बायोमैट्रिक उपस्थिति निर्धारित प्रारूप में दर्ज की जा रही है। जिला खेल कार्यालय की ओर से खेल निदेशालय के पत्रांक संख्या 626/संगठन (प्रशिक्षण)/प्रशि0शि0/2025-26, दिनांक 4 जून 2025 के निर्देशों के क्रम में विभागीय एवं अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की दैनिक उपस्थिति का विवरण आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। उपलब्ध विवरण के अनुसार जिला खेल कार्यालय में काशी नरेश यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी (जूडो), सुजी यादव, अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक (भारोत्तोलन), अंसार हुसैन, अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक (एथलेटिक्स) तथा वर्षा रानी, खेल प्रशिक्षक (फुटबॉल) की उपस्थिति दर्ज की गई। प्रशिक्षकों के प्रातः एवं सायंकालीन उपस्थिति समय के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की संख्या का विवरण भी निर्धारित प्रारूप में शामिल किया गया है। विभाग की ओर से बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था के माध्यम से प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं प्रशिक्षण कार्य की निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।








