Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 सितम्बर। अधिशासी अभियंता के आदेशानुसार विद्युत विभाग की टीम ने आज 07 सितंबर को उपकेंद्र कोटा रोड के अंतर्गत हाई लॉस क्षेत्रों में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने अलग-अलग माध्यमों से तीन उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान विद्युत चोरी का मामला सामने आने पर संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page