Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के गांव बकायन में बाइस अगस्त दिन शनिवार को हुए झगडे के उपरांत पुलिस ने दोनो पक्ष के ग्यारह ग्रामीणों को गिरफ्तार कर उपचार कराए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजकर उपचार कराए जाने के बाद शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई।कोतवाली पुलिस ने प्रैस नोट जारी करते हुए कहा है कि अवगत कराना है कि दिनांक बाइस अगस्त दिन शनिवार 22.08.2026 को थाना हसायन कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बकायन में कुछ लोग एक दूसरे के ऊपर ईट पत्थर मार रहे है।उक्त सूचना पर तत्काल हसायन पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा कि दो गुटों द्वारा विवाद हो गया। दोनो गुट एक दूसरे पर मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी दे रहे है।घटना के संबंध में थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए  अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन कर ग्रामीणों की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार चिकारा को निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में थाना हसायन पुलिस के द्वारा ग्राम बकायन में हुई घटना से संबंधित ग्रामीणों पर शांति भंग के तहत कार्यवाही करते हुए आज दिनांक तेइस अगस्त दिन रविवार को अभियोग में नामजद ग्यारह अभियुक्तगण ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त घटना में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे है।शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।गिरफ्तार किए गए ग्रामीणों में प्रथम पक्ष से रामबाबू पुत्र इन्द्रपाल, रक्षपाल पुत्र नेत्रपाल,मुरारी पुत्र नेत्रपाल,हीरा लाल पुत्र रामबाबू,हुब्बलाल पुत्र पूरन सिह,बलदेव पुत्र नेत्रपाल द्वितीय पक्ष से गौरव पुत्र भोले सिंह,रजनीश पुत्र रामप्रसाद,राजीव पुत्र रामप्रसाद,रेशमपाल पुत्र सत्यदेव निवासी बकायन को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page