सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के गांव बकायन में एक ही जाति समुदाय वर्ग के दो पक्षों में हुए झगडे के प्रकरण में कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक बतौर कस्बा इंचार्ज के द्वारा दोनो पक्षों की तीन महिलाओं सहित सत्रह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात कार्यरत उपनिरीक्षक एस.आई. प्रवेश कुमार बतौर वरिष्ठ उपनिरीक्षक व कस्बा इंचार्ज ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मै आज थाना कोतवाली पर मौजूद था कि गौरव पुत्र भोलेसिंह निवासी बकायन थाना हसायन जनपद हाथरस थाना कोतवाली में उपस्थित होने के लिए आया।गौरव पुत्र भोले सिंह ने बताया कि ग्राम बकायन में हमारे पक्ष के लोगो के चोटे आई है।कुछ देर बाद थाना कोतवाली पर रजनीश, प्रमोद व राजीव पुत्रगण रामप्रसाद व प्रियांश पुत्र राजीव परिवार के साथ रामबाबू पुत्र इन्द्रपाल निवासी बकायन के परिवार वालो ने झगड़ा कर दिया है।हमारे पक्ष रजनीश,प्रमोद,राजीव कुमार घायल अवस्था में थाना कोतवाली आए।जिन्हे मेडिकल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेजा गया।मैं वरिष्ठ उपनिरीक्षक मय हमराह कांस्टेबल रनविजय कुमार,कांस्टेबल पासा,कांस्टेबल विपिन कुमार मय चालक उपनिरीक्षक महिपाल सिंह मय सरकारी गाड़ी शान्ति व्यवस्था हेतु कस्वा हसायन अण्डोली चौराहे पर मौजूद था।तभी जरिए आर.टी.कन्ट्रोल रुम से सूचना मिली कि बकायन गांव में दो पक्षो में आपस में पुनः झगड़ा हो गया है।जिसकी सूचना पर मैं वरिष्ठ उपनिरीक्षक मय हमराह फोर्स के गाँव बकायन पहुचे।तो गांव में प्रथम पक्ष के गौरव पुत्र भोले सिंह,रजनीश पुत्र रामप्रसाद, राजीव कुमार पुत्र राम प्रसाद,रामप्रसाद पुत्र हुकम सिंह,रेशमपाल पुत्र सत्यदेव,भोले सिंह पुत्र पूरण सिंह,मगन पुत्र रेशमपाल,रचना पत्नी भोले सिंह,प्रमोद कुमार पुत्र रामप्रसाद तथा द्वितीय पक्ष के रामबाबू पुत्र इन्द्रपाल,यशपाल पुत्र नेत्रपाल,मुरारी पुत्र नेत्रपाल,हीरालाल पुत्र रामबाबू, हुब्ब लाल पुत्र पूरन सिंह,जोगेन्द्र पुत्र रामफल, धर्मेन्द्र पुत्र रामफल,रामगोपाल पुत्र रामफल,जितेन्द्र पुत्र रामफल, अजीत पुत्र रामबाबू, अर्जुन पुत्र रामबाबू,मुकेश पुत्र रामबाबू,मवासी पुत्र नेत्रपाल,अमित पुत्र रामनिवास,कुलदीप पुत्र रामनिवास, मधूवाला पत्नी रामगोपाल,श्रीदेवी पत्नी रामस्वरुप समस्त निवासीगण बकायन थाना हसायन व कुछ अज्ञात लोग पुनः आपस में झगडते हुए मोजूद मिले। मुझ वरिष्ठ उपनिरीक्षक मय हमराह के द्वारा दोनो पक्षो को समझाने का काफी प्रयास किया।तो कोई भी पक्ष नहीं माना और दोनो पक्ष और अधिक उत्तेजित होकर एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए एक दुसरे पर ईट पत्थर फैककर हमला करने लगे तथा जान से मारने की एक दूसरे को धमकी देने लगे।पुलिस के समझाने पर नही माने और हम पुलिस वालो के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए बदसलूकी करसरकारी कार्य मे बाधा डालने लगे तथा चारो तरफ अफरा तफरी का माहोल हो गया गाँव के लोगो में भयव्याप्त हो गया। मौके पर भगदड़ मच गयी। दोनो पक्ष एक दुसरे पर पत्थर बाजी करते हुये मौके से भाग गयेगाँव के लोग भी डर के कारण से अपने अपने घरो में घुस गये। जिससे लोग डर गये।मौके पर गाँव मेंमौजूद लोगो से मुकदमा लिखवाने के लिए कहा गया।लेकिन कोई पक्ष मुकदमा लिखवाने के लिये सामने नही आया।अतःउक्त दोनो पक्षो के लोगो द्वारा धारा 191(1)/ 191(2) /115(2) /352/351(2)/125/131/132 भारतीय न्याय संहिता व 07 सीएलए.एक्ट का अपराध कारित किया गया है।