Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र में एक स्व वित्त पोषित कालेज के बाहर शराब पीने से मना करने पर नामजद दबंग युवकों ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित तहरीर देकर शिकायत करते हुए अवगत पुलिस को अवगत कराते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए मांग की गई।पुलिस ने शिक्षक की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के चार अलग अलग गांवों के युवकों को नामजद कराते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।मानपाल सिंह पुत्र रूकमपाल सिंह निवासी निजामतपुर की लिखित तहरीर के अनुसार मानपाल सिंह ने अवगत कराते हुए अवगत कराया गया कि घटना चौदह अगस्त की शाम की है।मानपाल सिंह महासिंहपुर मार्ग स्थित अपने कालेज श्रीमती लौंगश्री देवी कालेज आफ ला नगला आल पर मौजूद थे।तभी उन्होंने देखा कि कालेज के बाहर कुछ विभिन्न जगह गांवों से आए चार नामजद युवक शराब पी रहे हैं।उन्होंने मना किया तो नामजद उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे।मानपाल सिंह ने हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी भानु प्रताप,सुशील कुमार निवासी छत्तरपुर,कान्हा निवासी मोहब्बतपुरा और राधे कुमार निवासी टौंड के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गाली देने से मना करने पर चारों नामजदों ने मिलकर मानपाल सिंह के साथ मारपीट की।मारपीट किए जाने के दौरान उन्हे बचाने आए उनके चचिया ससुर प्रेमचंद्र निवासी नगला आल के साथ भी मारपीट की।पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page