
सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज जी की पवित्र पतित पावन के पहुंचने पर ग्रामीण व भाजपाईयों ने स्वागत किया।गांव पिछौंती में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की पावन कलश वंदन यात्रा का आयोजन ग्राम पिछौंती में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश वंदनन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया।यात्रा के मुख्य संयोजक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने सिर पर कलश धारण कर गांव की बगीची परिसर से प्रारंभ कर गली मुहल्लों में होते हुए शिव मंदिर ग्राम पिछौंती तक कलश वंदनन यात्रा निकाली।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आस्था देखने को मिली।यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कलश वंदन यात्रा में सुरेश कुशवाहा,मंडल महामंत्री, मुनीश्वर,सत्यपाल,उमेश बघेल,अवधेश,मोनू,तरुण,देवेन्द्र,पवन सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने किया।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कलश वंदन यात्रा शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई।






