Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के कस्बानुमा गांव कचौरा में खाली प्लॉट की सफाई कर रहे एक दलित व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। गांव कचौरा निवासी नीरज कुमार पुत्र कुंवरपाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह दलित समाज से है। आरोप है कि 20 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने खाली प्लॉट की सफाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही जितेंद्र, मनवीर और मुकेश पुत्रगण सुरेंद्र सिंह अपने बहनोई के साथ उसके प्लॉट पर पहुंच गए। नीरज कुमार का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि वे उक्त जमीन पर कब्जा करेंगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरिया और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page