Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 20 अगस्त को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में की गई। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव नारई के गेट से करीब 50 मीटर अंदर कृषि के खेत से अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र स्व. धनपाल सिंह निवासी गांव भिसी मिर्जापुर, थाना सिकन्द्राराऊ, हाथरस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। मामले में थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 589/26, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय टीम थाना सिकन्द्राराऊ शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page