हाथरस 21 अगस्त। अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 710 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 20 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में की गई। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सूचना के आधार पर खोडा हजारी भूतेश्वर बगीची से गौरव जाटव पुत्र बनी सिंह निवासी खोडा हजारी भूतेश्वर बगीची, थाना कोतवाली नगर, हाथरस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 710 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 368/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।













