Hamara Hathras

Latest News

सासनी 21 अगस्त। विकासखंड सासनी के संविलियन विद्यालय रघनियां में एक सहायक अध्यापक को छात्र को कथित रूप से धक्का देने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को झाड़ू लगाने के लिए कहा था और उसके मना करने पर उसे धक्का दे दिया, जिससे छात्र जमीन पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। पीड़ित छात्र सचिन और उसके परिजनों के अनुसार घटना के बाद छात्र के सिर से काफी खून बहा, जिसके बाद उसका उपचार कराया गया और मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गिर्राज सिंह द्वारा जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में सहायक अध्यापक कपिल शर्मा को दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। विभागीय स्तर पर शिक्षक पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, विभाग की छवि धूमिल करने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेने और विद्यालय का वातावरण दूषित करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Read More :-सिकंदराराऊ में अच्युत त्रिवेदी के निधन पर शोक की लहर, शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

For Advertisement Address:-J383+8RV, Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page