सादाबाद 03 जून । जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, कोल्ड चेन कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, मेडिसिन रूम सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक एवं चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी मोटरसाइकिलों को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित स्थान पर ही कराई जाए, ताकि अस्पताल परिसर व्यवस्थित और सुचारु बना रहे। डीएम ने आईपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति की भी जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि भर्ती मरीजों को चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप पर्याप्त समय तक निगरानी में रखा जाए तथा जल्दबाजी में डिस्चार्ज न किया जाए। इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कई बार मरीज स्वयं स्वास्थ्य में सुधार महसूस होने पर घर जाने की इच्छा जताते हैं, जबकि चिकित्सकों द्वारा उन्हें 24 घंटे निगरानी में रहने की सलाह दी जाती है। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार, स्वच्छता व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनीष चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
मेडिकल व्यवसाई रितेश बंसल का आकस्मिक निधन
July 22, 2026
ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन में सीएमओ ने
July 22, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, विषाक्त
July 22, 2026
चलती पीआरवी 112 का पहिया निकला, हाईवे
July 22, 2026
चाय बनाते समय गैस पाइप में लीकेज
July 22, 2026
दिल्ली जाते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस
July 22, 2026
सासनी में भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा
July 21, 2026
Weather
Hathras
5:56 pm,
Jul 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








