सादाबाद 03 जून । कस्बे की करवन नदी को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे जन अभियान को अब प्रशासनिक सहयोग भी मिलने लगा है। करवन नदी बचाओ समिति द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन और समिति के सदस्यों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नदी संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार के आमंत्रण पर करवन नदी बचाओ समिति के सदस्य नगर पंचायत सभागार पहुंचे। बैठक के दौरान समिति के युवाओं ने करवन नदी के पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण के लिए तैयार रोडमैप अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति की ओर से सुझाव दिया गया कि नदी के दोनों किनारों की भूमि को समतल कराकर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाए, जिससे नदी क्षेत्र को हरित स्वरूप प्रदान किया जा सके। साथ ही बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए नदी किनारे एक आकर्षक हरित पट्टी एवं वॉकिंग ट्रैक विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में नदी क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाने तथा नगर क्षेत्र से नदी में पहुंचने वाली गंदगी, पॉलिथीन और कचरे को रोकने के लिए जालीदार अवरोधक (बैरियर) लगाने की मांग भी की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत के सभासदों के सहयोग से नदी संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समिति के सदस्य वार्ड-वार लोगों से संपर्क कर उन्हें नालों एवं नालियों में कूड़ा-कचरा न डालने के लिए प्रेरित करेंगे। नागरिकों से अपील की जाएगी कि वे कचरे का निस्तारण नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों, रिक्शा वाहनों अथवा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से ही करें, ताकि कचरा नदी तक न पहुंच सके। समिति के सदस्यों ने कहा कि करवन नदी केवल एक जल स्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर है। इसके संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नगर पंचायत के इस सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण अभियान में महाकाल सेवा ट्रस्ट सादाबाद, तड़का एवं एकम तेज फाउंडेशन भी सहयोग करेंगे। बैठक में निर्भय भट्ट, अजरूद्दीन फौजी, हेमंत कश्यप, फौजी कुमार, दीपक चौधरी, कृष्णा तिवारी, सभासद उमेश शर्मा, दिनेश वर्मा, नासिर खान, जफरुद्दीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अधिकारियों ने करवन नदी के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और जनसहभागिता के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : दगसह गांव में महिला की
June 3, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
June 3, 2026
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
June 3, 2026
सादाबाद : जल्द बदल सकती है करवन
June 3, 2026
सादाबाद : डीएम ने टटोली स्वास्थ्य सेवाओं
June 3, 2026
Weather
Hathras
10:18 pm,
Jun 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























