
हाथरस 26 मई । ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन किए जाने संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 की सार्वजनिक अवकाश सूची में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का अवकाश 27 मई 2026 (बुधवार) निर्धारित किया गया था। हालांकि चंद्र दर्शन के आधार पर पर्व की तिथि में परिवर्तन होने के कारण अब यह अवकाश 28 मई 2026 (गुरुवार) को घोषित किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 27 मई 2026 को घोषित सार्वजनिक अवकाश निरस्त माना जाएगा तथा उसके स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी किया गया है।
























