Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । मुरसान के सभागार कक्ष में आज ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी खंड विकास अधिकारी ज्ञानदीप शर्मा ने एनआरएलएम का परिचय देते हुए कहा कि सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं तक पहुंचाया जाए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित कराने पर जोर दिया। सहायक विकास अधिकारी कृषि के.के. रावत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। महिला कल्याण विभाग से डीएमसी मोनिका दीक्षित ने बेटियों को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं घरेलू हिंसा से संबंधित योजनाओं और कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना है। साथ ही 1098 एवं 112 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई। सुपरवाइजर श्रीमती शशिप्रभा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अधिक से अधिक आवेदन कराने तथा ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से फारिहा नोशी, मोहित तथा मुरसान विकासखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page