Hamara Hathras

Latest News


हाथरस 12 जुलाई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा लखनऊ में आयोजित संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक में आंतरिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह ने अलीगढ़ मंडल के मंडलीय अध्यक्ष तथा रामबाग इंटर कॉलेज, हाथरस के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया के नाम की औपचारिक घोषणा की। प्रदेश नेतृत्व ने डॉ. आमौरिया के संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय नेतृत्व और शिक्षक हितों के प्रति उनके समर्पण पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनका स्वागत किया और चुनाव में एकजुट होकर उन्हें विजय दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में हाथरस जिलाध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह, जिला मंत्री ठाकुर चंद्रवीर सिंह तथा संगठन संयोजक रामचरण सिंह ‘वकील साहब’ सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने डॉ. आमौरिया को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संगठन की एकजुटता, शिक्षक हितों की रक्षा तथा आगामी एमएलसी चुनाव को प्रभावी रणनीति के साथ लड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की आवाज को विधान परिषद तक मजबूती से पहुंचाने के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।

Next News :-पुलिस के नाम पर महिला से 75 हजार रुपये की अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page