हाथरस (मुरसान) 12 जुलाई। मथुरा रोड स्थित टिमरली रेलवे फाटक के निकट शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाथरस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव नगला मेवा निवासी रिंकू शनिवार रात करीब 9:30 बजे अपनी बाइक से टिमरली रेलवे फाटक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिंकू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल रिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हाथरस के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
वरिष्ठ पत्रकार पं. अशोक रावत अखिल भारतवर्षीय
July 12, 2026
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर
July 12, 2026
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को लेकर सराफा कारोबारियों
July 12, 2026
डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया बने शर्मा गुट
July 12, 2026
स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से अभिभावक
July 12, 2026
देशभर की साइबर ठगी का पैसा हाथरस
July 12, 2026
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 25
July 12, 2026
Weather
Hathras
10:51 pm,
Jul 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











