Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । आम आदमी पार्टी छात्र संघ द्वारा मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नीट परीक्षार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस यात्रा निशुल्क किए जाने की मांग उठाई गई। यह ज्ञापन आम आदमी पार्टी छात्र संघ हाथरस के नेतृत्वकर्ता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में ओसी कलेक्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि नीट परीक्षा देने वाले कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, ऐसे में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए बस यात्रा निशुल्क किए जाने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, सौरभ शर्मा राणा, कारण कश्यप एवं संजीव वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page