सासनी 25 मई । जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में विकासखंड सासनी में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने की। बैठक में बाल संरक्षण सेवाओं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सुरक्षित एवं संरक्षणात्मक वातावरण, उचित पालन-पोषण, बच्चों को हिंसा एवं दुर्व्यवहार से बचाने, बाल विवाह रोकथाम तथा परित्यक्त नवजात शिशु मिलने पर तत्काल सूचना देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), दत्तक ग्रहण योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल श्रम उन्मूलन, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिकाओं को छह श्रेणियों में कुल 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत जन्म पर 5 हजार रुपये, पूर्ण टीकाकरण पर 2 हजार रुपये, कक्षा 1 में प्रवेश पर 3 हजार रुपये, कक्षा 6 में प्रवेश पर 3 हजार रुपये, कक्षा 9 में प्रवेश पर 5 हजार रुपये तथा कक्षा 12 उत्तीर्ण कर स्नातक या दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर 7 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं आईसीडीएस विभाग से प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी स्मृति दुबे ने ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय करने तथा नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया। वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर फारिहा नोशी ने केंद्र की कार्यप्रणाली एवं वहां उपलब्ध कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय, मनोसामाजिक परामर्श, चिकित्सीय सहायता तथा पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी दी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर सचिन प्रताप सिंह, मुख्य सेविका ममता, थाना बाल कल्याण अधिकारी, आउटरीच कार्यकर्ता बंटी कुशवाह सहित विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बहुचर्चित जिला प्रचारक से हुई मारपीट मामले
May 25, 2026
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा ठंडे
May 25, 2026
सिकंदराराऊ : गंगा दशहरा पर सरस्वती विद्या
May 25, 2026
सिकंदराराऊ : कपड़ा एक्सचेंज के बहाने महिला
May 25, 2026
सिकंदराराऊ : आठ वर्षों से लापता पति
May 25, 2026
Weather
Hathras
8:26 pm,
May 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























