Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 मई। हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक में माल भाड़े में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। यह फैसला डीजल की बढ़ती कीमतों और परिवहन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लिया गया है। एसोसिएशन की बैठक आज आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा ने की। बैठक में मौजूद पल्लेदार, ट्रांसपोर्टर एवं थोक ट्रांसपोर्टरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 26 मई से माल भाड़े में न्यूनतम 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि लागू कर दी जाएगी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से जिले के व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि डीजल की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए नए भाड़े को स्वीकार करने की अपील की । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि बढ़े हुए भाड़े को लागू नहीं किया गया तो माल की बुकिंग नहीं की जाएगी और वाहनों को लोडिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा। बैठक में बंटी पंडित, प्रदीप सारस्वत, राहुल गुप्ता, अमित बंसल, सतीश कुमार, विष्णु शर्मा, गंगाराम वाष्णेय, बंटी सिंह, शिवम वाष्णेय, अजीत राणा, बांके बिहारी, राजेश प्रसाद, शाहरुख खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Next News :-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ब्रज प्रांत की त्रिमासिक बैठक हाथरस में संपन्न, उपभोक्ता हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page