सासनी 27 मई। स्थित एसबीएस यूनियन स्कूल में 25 एवं 26 मई को दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला ‘गुरु दक्षता’ का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीबीएसई हाथरस के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. जगदीश शर्मा एवं संस्था के डायरेक्टर एवं प्रमुख शिक्षाविद डॉ. विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ. जगदीश शर्मा ने शिक्षकों को सीबीएसई बोर्ड की भूमिका, मान्यता के लिए आवश्यक मानक, अकादमिक पाठ्यक्रम, आधुनिक भारत में स्किल एजुकेशन का महत्व, बोर्ड परीक्षा प्रणाली, कक्षा एवं परीक्षा प्रबंधन, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था तथा समय-समय पर बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक शिक्षण पद्धति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक बोर्ड की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें तो वे न केवल विद्यार्थियों बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं संस्था के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के कौशल को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी बनाते हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षक समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वयं को निरंतर अपडेट करते रहते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाती रहेंगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का
July 11, 2026
ऑपरेशन वज्र के तहत साइबर पुलिस की
July 11, 2026
छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार से
July 11, 2026
बूलगढ़ी में युवक की मौत पर बवाल,
July 11, 2026
रंजिश में तीन भाइयों पर लाठी-डंडों से
July 11, 2026
18 वर्षीय युवती नकदी और जेवर लेकर
July 11, 2026
पैसे के लेन-देन के विवाद में महिला
July 11, 2026
Weather
Hathras
11:35 pm,
Jul 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















