सादाबाद 05 जुलाई। हरियाणा के पलवल में 25 जून को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल क्षेत्र के नगला अपरबल निवासी 19 वर्षीय युवक अनुज कुमार की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अनुज पलवल में एक निजी नौकरी कर रहा था। युवक के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार पुत्र श्याम सिंह करीब पांच महीने पहले पलवल में एक निजी नौकरी पर गया था। 25 जून को वह बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी उसकी बाइक की एक डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल झज्जर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद अनुज को बेहतर इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से उसका लगातार उपचार चल रहा था। हालांकि, उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। रविवार दोपहर उपचार के दौरान अनुज ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
किसानों को नेतृत्व और विपणन कौशल का
August 20, 2026
हाथरस की एक प्रतिष्ठित संस्था के लिए
August 20, 2026
12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को
August 20, 2026
बाल संरक्षण समिति व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
August 20, 2026
निर्माण कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदार फर्म
August 20, 2026
पॉक्सो मामले में दो दोषियों को सजा,
August 20, 2026
21 अगस्त को विशुनदास गांव में होगी
August 20, 2026
Weather
Hathras
9:00 pm,
Aug 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













