Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 अगस्त । जिला विकास अधिकारी ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत सासनी देहात में प्रस्तावित ग्राम चौपाल के कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन किया गया है। अब इसी दिन ग्राम पंचायत विशुनदास, विकासखंड मुरसान में दोपहर 12 बजे से ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित करेंगे।

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण कर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। जिला विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की अद्यावधिक जानकारी और आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर ग्राम चौपाल में उपस्थित रहें। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। चौपाल के दौरान संबंधित अधिकारी ग्राम पंचायत में निर्मित और निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता और उनकी प्रगति का जायजा लिया जाएगा। वहीं, खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ग्राम चौपाल के लिए ऐसे स्थान का चयन किया जाए, जहां बारिश से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही सभी विभागों के स्टॉल सुविधानुसार लगाए जा सकें, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और संबंधित सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page