Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

सादाबाद 05 जुलाई। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। यह शिकायत कुकरगवां निवासी छाया पुत्री वीरेश चौहान ने अपने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ की है। इनमें पति सौरभ पुण्डीर, सास बीना देवी, ससुर वीरपाल और ननद शालू शामिल हैं, जो अय्यापुर कला आवास विकास कॉलोनी, हाथरस के निवासी हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। छाया का यह भी आरोप है कि शिकायत की जानकारी मिलने के बाद उसके पति, सास, ससुर और ननद ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी है। उसने आशंका जताई है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है और उसने अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। महिला ने अपने पति पर हिस्ट्रीशीटर होने का भी आरोप लगाया है, जिसके चलते उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page