Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 अगस्त । खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन में जनपद के युवा चेहरे पं. मुदित भारद्वाज को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इंडियन रैकेटबॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र कंबोज एवं राष्ट्रीय महासचिव नंद सिंह कोरी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला सहसंयोजक एवं संघ कार्यकर्ता युवा नेता पं. मुदित भारद्वाज को उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके साथ आरके मिश्रा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि रैकेटबॉल खेल को बढ़ावा देने और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसोसिएशन द्वारा युवाओं को आगे लाने पर जोर दिया जा रहा है। मुदित भारद्वाज की नियुक्ति को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।बी मुदित भारद्वाज संघ के कार्यकर्ता रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वह सासनी तहसील क्षेत्र के गांव लुटसान में संचालित ए.के. इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज के पुत्र हैं। मुदित भारद्वाज को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को उनके समर्पण, मेहनत, नेतृत्व क्षमता और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताया जा रहा है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा और प्रदेश में रैकेटबॉल खेल को नई पहचान मिलेगी। साथ ही प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुदित भारद्वाज की नियुक्ति पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं डीएसए पं. कुलदीप शर्मा तथा उनकी पूरी टीम ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page