Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 03 अगस्त। ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया के छोटे भाई अरविंद सिसोदिया के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अरविंद सिसोदिया जनसेवा और समाजसेवा के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे। वह मृदुभाषी एवं सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख व्याप्त है। उनके निधन पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी महेंद्र सिंह सोलंकी मुकेश चौहान देवेंद्र राघव सत्येंद्र सिंह पुंडीर रघुराज प्रताप सिंह व्यापारी नेता विपिन जी पूर्व सभासद चेतन शर्मा अरुण दीक्षित अधिवक्ता जयपाल सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान विष्णु राजा धीरेंद्र सिंह बब्बू ठाकुर विजय प्रताप सिंह कृष्ण कुमार राघव सुरेंद्र सिंह पुंडीर बृज बिहारी कौशिक रिंकू शर्मा गौरव भारद्वाज लक्ष्मण स्वरूप निशांत चौहान विशाल राज सिंह धर्मेंद्र शर्मा नरेश चतुर्वेदी बबलू यादव रामकिशन यादव शालू यादव सुरेंद्र सिंह सुमंत किशोर सिंह आदि सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने टिकरी कला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने दिवंगत अरविंद सिसोदिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page