Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 सितम्बर । ब्रज के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 115वें राजकीय लक्खी मेला दाऊजी महाराज महोत्सव में रविवार 20 सितंबर को प्रातः 10 बजे मेला पंडाल में विशाल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में दिल्ली और लखनऊ से मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।संयोजक उमाकांत पुंडीर और शुभम गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में एडिटर क्लब ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एवं राष्ट्रवाणी न्यूज चैनल के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ अमिताभ अग्निहोत्री, न्यूज वन इंडिया के एडिटर इन चीफ एवं सीईओ अनुराग चड्ढा, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी तथा ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न सहित मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी।उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया के भव्य फूल बंगला श्रृंगार तथा अलौकिक 56 भोग के दर्शन भी होंगे। सम्मेलन में सांसद अनूप प्रधान, प्रदेश मंत्री व मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा ,जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा और प्रदीप चौधरी गुड्डू सहित तथा जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीडीओ पीएन दीक्षित, एडीएम प्रशांत तिवारी, एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र, एएसपी रामानंद कुशवाहा सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सहभागिता करेंगे। संयोजकों ने जनपदभर के पत्रकारों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
सादाबाद : चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारी सम्मान यात्रा का शुभारंभ, सलेमपुर से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचे प्रवीन कुमार पौनियां; ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
रविवार को भी खुले रहेंगे विद्युत विभाग के कार्यालय, राजस्व वसूली पर रहेगा जोर, लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के लिए 20 सितंबर को खंड, उपखंड कार्यालय और राजस्व संग्रह केंद्र खोलने के निर्देश
जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सिकंदराराऊ का दबदबा, छह में चार वर्गों में हासिल की जीत, मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई में हुई प्रतियोगिता, 30 सितंबर को मंडलीय प्रतियोगिता में कासगंज जाएंगी चयनित टीमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page