Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 जून । प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आज एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर की गई है ,जो बिना नक्शा पास कराए संचालित हो रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह और एसीएमओ राजीव गुप्ता ने इस अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया। उनके साथ पुलिस फोर्स में मौजूद था। इस दौरान वहां काफी लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। लोगों ने इस कार्यवाही का विरोध भी किया। बतादें यह फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर कोतवाली सदर क्षेत्र के मेडू रोड पर स्थित है । सेंटर की बिल्डिंग को सील करते समय स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीँ अल्ट्रासाउंड के संचालक डॉ विकास शर्मा ने हमारा हाथरस को बताया कि बिना कारण बताओं नोटिस जारी किए, प्रशासन ने यह एक तरफा कार्यवाही की है। जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है, प्रशासन ने हमारा पक्ष भी नहीं सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page