हाथरस 17 जुलाई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित भूजल सप्ताह के अंतर्गत आज सरस्वती महाविद्यालय में भूजल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स ने भूजल संरक्षण का संकल्प लेते हुए जल संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ग्रहण की। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महाविद्यालय की बॉटनी विभाग की प्रवक्ता डॉ. फौजिया सिद्दीकी के मार्गदर्शन में परिसर में विभिन्न उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश बाबू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी गोपेश कुमार, एनएसएस अधिकारी राजकुमार, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. देव प्रकाश, डॉ. फौजिया सिद्दीकी, आनंद चक्रवर्ती सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी पवन शर्मा, सुनील बेनीवाल तथा रॉबिल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भूजल संरक्षण, जल संचयन तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल और पर्यावरण का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
August 31, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
August 31, 2026
हाथरस में चोरी की वारदात का चौंकाने
August 31, 2026
मुरसान : पीड़िता की शिकायत के बाद
August 31, 2026
आगरा-अलीगढ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो
August 31, 2026
आशु कवि अनिल बौहरे के 75वें जन्मोत्सव
August 31, 2026
10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों
August 31, 2026
रविवार को नोएडा जाने वाली बसों में
August 31, 2026
Weather
Hathras
4:16 pm,
Sep 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













