Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस के जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि आज देश का युवा और छात्र वर्ग लगातार पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोज़गारी तथा शिक्षा व्यवस्था की विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठे सवालों ने करोड़ों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास कमजोर किया है। वर्षों की कठिन मेहनत के बाद भी यदि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष न हो, तो यह छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया “छात्रों की गूंज” अभियान देशभर के विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों और आवाज़ को सीधे सुनने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में जनजागरण एवं जनआंदोलन को मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने हाथरस जनपद के सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे “छात्रों की गूंज” अभियान से जुड़कर अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव साझा करें, ताकि उनकी आवाज़ देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित कराने के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कोषाध्यक्ष श्री संजीव अंधिवाल, जिला महासचिव श्री कपिल सिंह तथा जिला महासचिव श्री पवन पंडित सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page