Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 जून । सदर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई तीन युवतियों को हाथरस पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। न्यायालय में दर्ज कराए गए बयानों में युवतियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी इच्छा से घर छोड़कर गई थीं। इसके बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पांच युवकों को पुलिस ने रिहा कर दिया।

जानकारी के अनुसार तीनों युवतियां एक कॉल सेंटर से जुड़ी थीं। शनिवार को घर से निकलने के बाद उनके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक युवती के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने संवेदनशीलता के साथ जांच की। जांच के दौरान सर्विलांस टीम की मदद से युवतियों की लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर एक होटल से तीनों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया। होटल में मौजूद हाथरस के पांच युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे अपनी मर्जी से दिल्ली गई थीं। दो युवतियों ने पारिवारिक कारणों से बाहर जाकर नौकरी करने की इच्छा जताई, जबकि तीसरी युवती ने रोजगार के लिए ऑनलाइन आवेदन और इंटरव्यू देने दिल्ली जाने की बात कही। जांच में यह भी सामने आया कि हिरासत में लिए गए युवकों में से एक युवतियों का परिचित था। बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों युवतियों को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्होंने अपने बयान में स्वेच्छा से घर छोड़कर जाने की बात दोहराई। किसी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या अपहरण के साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए पांचों युवकों को रिहा कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा जांच के दौरान अपहरण जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

Next News :-सादाबाद : अग्निवीर में चयन के एक दिन बाद ही युवा की मौत, सिरदर्द और घबराहट की समस्या के साथ लाया गया थाम, सीएचसी, आगरा ले जाते समय हुई मौत

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page