Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 जून । कृषि विज्ञान केंद्र, रति का नगला द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के किसानों के लिए 3 जून से 20 जून तक निःशुल्क धान बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह की देखरेख में संचालित होगा। कृषि विज्ञान केंद्र प्रशासन के अनुसार योजना का लाभ केवल SC/ST वर्ग के किसानों को दिया जाएगा। एक परिवार से केवल एक सदस्य ही बीज प्राप्त करने का पात्र होगा। किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र पर उपस्थित होना होगा। बीज वितरण के लिए किसानों को आधार कार्ड, तहसील स्तर से जारी जाति प्रमाण पत्र, खतौनी तथा ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर एवं मुहर युक्त कृषि विज्ञान केंद्र का पंजीकरण फॉर्म प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिन किसानों के पास स्वयं का जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, वे अपने पुत्र या पुत्री का जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र ने पात्र किसानों से निर्धारित अवधि के भीतर केंद्र पर पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए किसान भाई वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह से मोबाइल नंबर 9411259853 पर संपर्क कर सकते हैं।

Next News :-सादाबाद : अग्निवीर में चयन के एक दिन बाद ही युवा की मौत, सिरदर्द और घबराहट की समस्या के साथ लाया गया थाम, सीएचसी, आगरा ले जाते समय हुई मौत

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page