Hamara Hathras

Latest News

सासनी 28 मई। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी श्रद्धा, अकीदत और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया, जहां सुबह ईदगाह परिसर में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। ईदगाह पर मौलाना मुबारिक अली ने ईद-उल-अजहा की नमाज संपन्न कराई और खुतबा पढ़ते हुए देश में अमन-चैन, तरक्की, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष रूप से सामूहिक दुआएं मांगीं। नमाज मुकम्मल होने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की दिली मुबारकबाद दी और खुशियां बांटीं। पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सभी अधिकारी लगातार पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए रहे। नमाज के पश्चात अकीदतमंदों ने अपने-अपने घरों पर जाकर पारंपरिक रूप से कुर्बानी की रस्म पूरी की, इस मुबारक मौके पर एसडीएम नीरज शर्मा, तहसीलदार रजत कुमार, प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page