सादाबाद 06 अगस्त। जलेसर रोड पर गांव मढ़ाका के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब त्रयोदशी संस्कार से लौट रहे लोगों से भरा एक टेंपो अज्ञात वाहन की टक्कर से पलट गया। जानकारी के अनुसार, सादाबाद क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी कुछ लोग एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के बाद टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सादाबाद-जलेसर मार्ग पर मढ़ाका के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पलटे हुए टेंपो को सीधा कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सहपऊ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना में महकी कलां, जलेसर, एटा निवासी 55 वर्षीय रामबाबू पुत्र शोभाराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं शीला देवी, सुदामा सिंह, प्रेमलता, नेमा देवी, सुनील कुमार, शुभम, अंकित, अंश और पुनीत सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ भिजवाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर घायलों की स्थिति पर नजर रखी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
एआरवी संकट: हाथरस में बंदर के हमले
August 6, 2026
हाथरस में 30 सितंबर तक निषेधाज्ञा लागू,
August 6, 2026
हिट एंड रन और यातायात नियमों के
August 6, 2026
मुरसान : कलेक्ट्रेट के पास सड़क हादसे
August 6, 2026
मुरसान में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा
August 6, 2026
पुरदिलनगर : प्रांतीय दलीय प्रतियोगिता में पुरदिलनगर
August 6, 2026
आबकारी विभाग की टीम ने शराब की
August 6, 2026
Weather
Hathras
9:55 pm,
Aug 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











