Hamara Hathras

Latest News

सासनी 24 सितम्बर। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव हाशिमपुर से 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर घर से अस्पताल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पिता ने पुलिस से बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हाशिमपुर निवासी जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा सागर 22 सितंबर 2026 की सुबह घर से मडराक स्थित ब्राट अस्पताल जाने के लिए निकला था। उसके पास मोबाइल फोन था, जिसमें दो सिम लगे हुए थे। पिता के अनुसार, घर से निकलने के बाद दोपहर करीब 12 बजे जब परिजनों ने सागर के मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और दोस्तों से उसके बारे में जानकारी की तथा संभावित स्थानों पर भी तलाश की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका। अचानक किशोर के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पिता ने पुलिस से बेटे को जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page