Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 08 सितम्बर। सिकन्दराराऊ कोतवाली क्षेत्र से स्कूल जाने के लिए घर से निकला 16 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी मौसी ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। मोहल्ला नौखेल निवासी सुमन पत्नी वीरपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भांजा तरुण पुत्र संतोष, निवासी फरीदाबाद, उम्र करीब 16 वर्ष, छह सितंबर को दोपहर घर से सिकंदराराऊ बस स्टैंड पहुंचा था। वहां से वह बस में बैठकर राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल, एका (फिरोजाबाद) जाने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। छात्र के स्कूल नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर स्वजन चिंतित हो गए। उन्होंने स्कूल, बस स्टैंड, रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन तरुण का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद चिंतित स्वजन सात सितंबर को सिकन्दराराऊ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर छात्र की तलाश कराने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page