सिकन्दराराऊ 25 अगस्त। कासगंज रोड स्थित समाजसेवी आकाश दीक्षित के ममता फार्म हाउस पर चल रही भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास सतगुरु शरण देव महाराज अयोध्याधाम ने श्रद्धालुओं को माता सती के चरित्र और दक्ष यज्ञ का विस्तृत प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान भोलेनाथ के 1000 नामों की माला का संकीर्तन भी कराया गया, जिससे पूरा कथा पंडाल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। सातवें दिन कथा का शुभारंभ व्यास पीठ पूजन एवं आरती के साथ हुआ। व्यास पीठ का पूजन सपा नेता धीरज पांडे, धर्मेंद्र सिंह पीलू ब्लॉक प्रमुख हसायन एवं प्रोअर्थ आयुर्वेद के संचालक गिरजाशंकर शर्मा कचौरा वाले ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक आकाश दीक्षित ने सभी अतिथियों का माला एवं पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कथा व्यास महाराज ने सती चरित्र के माध्यम से भगवान शिव के प्रति भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का महत्व समझाते हुए कहा कि सच्ची भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं होता। दक्ष यज्ञ के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि अहंकार मनुष्य के विनाश का कारण बनता है और भगवान शिव का अपमान करने का परिणाम अत्यंत दुखद होता है। माता सती के त्याग, तपस्या और भगवान शिव के प्रति अटूट समर्पण का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के पश्चात भगवान भोलेनाथ के 1000 नामों का संकीर्तन कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने एकाग्र भाव से भगवान शिव का नाम जाप किया। महाराज ने श्रद्धालुओं से भगवान शिव के आदर्शों को जीवन में उतारने तथा परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार एवं भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिवभक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक जीव के प्रति करुणा और सम्मान रखना भी सच्ची शिवभक्ति है। कथा के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचे और भजन, संकीर्तन एवं शिव जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर विवेक दुबे, प्रशांत शर्मा, निशांत चौहान राष्ट्रवादी, रिंकू शर्मा, दुर्वेश पचौरी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, मोहित बघेल, राधेश्याम राजपूत, पुरुषोत्तम शर्मा, सतीश शर्मा, ओमकार सिंह चौहान, शिवम दीक्षित, राजुल भारद्वाज, कुलदीप पचौरी, भोला माहेश्वरी, शांति, पवन उपाध्याय, पंकज गुप्ता, शिव सिंह प्रधान, शीले प्रधान, मानपाल प्रधान, मनोज दीक्षित, राकेश शर्मा, अरुण दीक्षित एवं प्रवीण वाष्र्णेय डौबी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी
October 17, 2026
पिता की हत्या के मामले में पत्नी
October 17, 2026
खेत की बाड़ में करंट से सात
October 17, 2026
19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी और
October 17, 2026
आसुरी संप्रदाय पर दैवीय संप्रदाय के विजय
October 17, 2026
बीएफएसआई क्षेत्र में करियर पर अतिथि व्याख्यान
October 17, 2026
स्मार्ट हैकाथॉन में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए
October 17, 2026
Weather
Hathras
2:08 pm,
Oct 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









