Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 05 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सिकंदराराऊ में शिक्षक सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला हैं। वे ज्ञान, संस्कार एवं नवाचार की ज्योति से विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशित कर देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह राना का आयोजक समिति की ओर से मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं। वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करने के साथ-साथ उनके चरित्र को गढ़ने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही विद्यार्थियों को जिम्मेदार और बेहतर नागरिक बनने की दिशा दिखाते हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. राकेश सिंह राना ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने देश के सभी शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने अपने जीवन में शिक्षा और राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च महत्व दिया। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने छात्रवृत्ति के माध्यम से अपनी शिक्षा पूरी की और आगे चलकर देश के महान शिक्षाविदों में अपना स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने वाला मार्गदर्शक होता है। विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। मजबूत राष्ट्र का निर्माण मजबूत शिक्षा व्यवस्था और समर्पित शिक्षकों के माध्यम से ही संभव है। कार्यक्रम के अंत में विजय प्रताप पुंडीर ने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजयवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ, प्रदीप पुंडीर, जिला अध्यक्ष यूटा, अवनीश कुमार सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ, मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ, यशवीरा सिंह राघव, राधेश्याम, नरेंद्र राठौर, विनोद कुमार, खचेर सिंह, पूर्व अध्यापक अशोक पुंडीर, हरपाल सिंह यादव, जाहिर अख्तर कुरैशी, राम गिरीश यादव, संजय शर्मा एवं धर्मवीर सिंह लोधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page