सिकन्द्राराऊ 12 सितम्बर। समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र सिकन्द्राराऊ में आज एक फार्म हाउस पर PDA जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश कश्यप ने शिरकत की। जन पंचायत में विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जनपद हाथरस के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे। मुख्य अतिथि महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से पहुंचाने का काम करें। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जन पंचायत के दौरान विधानसभा क्षेत्र सिकन्द्राराऊ के अलावा जनपद हाथरस के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे वरिष्ठ नेताओं, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों, जोन एवं सेक्टर प्रभारियों, बूथ प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। जन पंचायत में प्रमुख रूप से ओमवती यादव, ललित बघेल, धीरज पाण्डेय, बनी सिंह बघेल, देवेन्द्र यादव बंटी, राकेश बघेल, सुमन्त किशोर सिंह, मनोज बघेल, विजेन्द्र सिंह जाटव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।










