Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 24 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रही विद्युत विभाग की टीम के साथ कथित रूप से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता जफरुद्दीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सात नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में अवर अभियंता ने बताया कि वह 33/11 विद्युत उपकेंद्र कचौरा पर तैनात हैं और गुरुवार को अपनी टीम के साथ गांव कचौरा में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के प्रांशुल गुप्ता, आरबी, रिषभ, जीतू, विशाल, प्रशांत गुप्ता, राजीव सहित अन्य अज्ञात लोगों ने उनके और टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज एवं अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page