Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 24 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के सहपऊ ब्लॉक अध्यक्ष सतेन्द्र यादव की ओर से गुरुवार को सहपऊ सामुदायिक केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए गए। इस दौरान सतेन्द्र यादव ने गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखना परिवार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग देने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता के बीच रहकर जनसेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और उनके सुख-दुःख में साथ खड़ा होना समाजसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। फल वितरण के लिए गर्भवती महिलाओं ने आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जनसेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page