सिकन्दराराऊ 03 जून । आज ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी शुबेन्दु गोपाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से इन योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाएं बच्चों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद उपयोगी हैं, इसलिए पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से उपस्थित विधि सह परिवीक्षा अधिकारी दीपक चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की नियमित बैठकों के महत्व से अवगत कराया तथा समय से बैठक आयोजित कर उसकी कार्यवाही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, दत्तक ग्रहण योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष तथा वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के संबंध में भी जागरूक किया गया। दीपक चौहान ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका तथा 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कराना कानूनन अपराध है। उन्होंने बाल विवाह के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बालिकाएं शिक्षा से वंचित हो जाती हैं, घरेलू हिंसा की शिकार हो सकती हैं तथा मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम बढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, नजदीकी पुलिस थाने अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की धारा 9 एवं 10 के अंतर्गत बाल विवाह संपादित कराने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दो वर्ष तक की कारावास की सजा का प्रावधान है। बैठक में बाल विकास विभाग की ओर से उपस्थित सुपरवाइजर द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार, सौरभ कुमार सैनी, बेसिक शिक्षा विभाग से संदीप सिंह, आउटरीच कार्यकर्ता कैलाश चंद्र कुशवाह तथा विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दिल्ली के 6 मंजिला होटल में भीषण
June 3, 2026
रुड़की से IIT, मैकेनिकल में इंजीनियरिंग और
June 3, 2026
मथुरा : राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के
June 3, 2026
स्वास्थ्य शिविर में टीबी मुक्त भारत अभियान
June 3, 2026
भीषण गर्मी में जेसीआई हाथरस रेनबो ने
June 3, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड ने किया
June 3, 2026
Weather
Hathras
8:22 pm,
Jun 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























