Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 30 जुलाई । कस्बे के मोहल्ला करीम नगर में एक महिला और उसके दो बेटों के साथ गाली-गलौज व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला करीम नगर निवासी परवीन पत्नी छोटे ने बताया कि वह अपने दोनों बेटों अरवाज और गोलू के साथ किसी कार्य से घर से बाहर जा रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले के सूफियान पुत्र शकील ने बिना किसी कारण उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सूफियान और उसके पिता शकील ने कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर महिला और उसके दोनों बेटों को घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पीड़िता अपने बेटों के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने परवीन की तहरीर के आधार पर सूफियान और उसके पिता शकील के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा इंचार्ज रामनरेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page