Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 30 जुलाई । पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली शराब, बीयर एवं भांग की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है, ताकि कांवड़ लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को ये दुकानें दिखाई न दें और उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे। आज कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड और पंत चौराहे सहित कांवड़ मार्ग पर स्थित शराब एवं बीयर की दुकानों के साइन बोर्ड और प्रवेश द्वार तिरपाल से ढक दिए गए। प्रशासन का कहना है कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर गुजरते हैं। ऐसे में मार्ग पर शराब, बीयर और भांग की दुकानें दिखाई देना उचित नहीं माना जाता। साथ ही इन दुकानों पर भीड़ या हंगामे की स्थिति से कांवड़ियों को असुविधा हो सकती है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी अनुज्ञापियों को आदेश का पालन करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद संबंधित दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page