Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 31 अगस्त। आज नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। रक्षाबंधन के पर्व पर अवकाश होने के कारण अधिकांश छात्राएं अपने घर गई हुई थीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के आवास में केवल आठ छात्राएं उपस्थित मिलीं। वार्डन कुमकुम शर्मा ने नायब तहसीलदार को बताया कि रक्षाबंधन के चलते छात्राएं अपने गांव गई हुई हैं और मंगलवार सुबह तक विद्यालय लौट आएंगी। नायब तहसीलदार ने छात्राओं के आवास में पहुंचकर उनके रहने और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं के लिए तैयार होने वाले भोजन एवं उपलब्ध राशन की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने छात्राओं के साथ कैरम खेला और उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। अधिकारी के साथ कैरम खेलकर छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं और उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page