Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 31 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर हाथरस मार्ग स्थित एमडी हॉस्पिटल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न खेलों में उत्तर प्रदेश की प्रतियोगिताओं में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में 68 वर्षीय वर्षीय एथलीट मोहन सिंह आर्य, ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. संतोष कुमार और पूर्व फौजी एवं एथलीट अजहरुद्दीन फौजी सहित कई उदीयमान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता और एमडी हॉस्पिटल के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम ने इन खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने पटका पहनाकर और मेजर ध्यानचंद की तस्वीर भेंट कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। धर्मेंद्र गौतम ने इस अवसर पर कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। गौतम ने युवा खिलाड़ियों से मेहनत और लगन से अपने खेल को निखारने और प्रदेश तथा देश स्तर पर सादाबाद का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल से पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों को उनके जीवन से निरंतर मेहनत, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ियों के अनुभवों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया गया। 68 वर्षीय बैटरी एथलीट मोहन सिंह आर्य को सम्मानित करते हुए कहा गया कि उम्र कभी प्रतिभा और जुनून के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. संतोष कुमार और पूर्व फौजी एवं एथलीट अजहरुद्दीन फौजी के योगदान की भी सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page