
हाथरस 29 मई । रति का नगला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के किसानों के लिए बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही बीज उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र किसानों को आधार कार्ड, तहसील स्तर का जाति प्रमाण पत्र, खतौनी तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पंजीकरण फॉर्म, जिस पर ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर एवं मुहर अनिवार्य होगी, साथ लाना होगा। यदि किसान के पास स्वयं का जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है तो बच्चे का जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड भी मान्य होगा। कृषि विभाग द्वारा किसानों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए किसान 9411259853 पर संपर्क कर सकते हैं।

























